प्रिय गूगल,
आपके फ़ोन के बारे में पढ़ा, अच्छा लगा। बड़े दिनों के बाद मार्केट में ऐसी चीज़ आई है जिसे देख कर दिल में उई उई हुई, अगर सच कहूँ तो iphone को देख कर भी ऐसा ही लगा था पर वह साला बहुत मंहगा था। मेरे तो क्या, मेरे और मेरे दो साथियों को मिलाकर भी औकात के बाहर था। बड़ी चाह थी की iphone के लिए applications बनाऊं पर सारे ख्वाब, ख्वाब ही रह गए।
इस कारणवश आपसे विनती करना चाहता हूँ की आप अगर अपने फ़ोन को भारत में लॉन्च करें तो इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें, ताकि हम जैसे गरीब (यद्यपि शौकीन) लोग भी इस तकनीकी अजूबे का मज़ा उठा सकें
१ कृपया कर किसी टुच्चे सर्विस प्रोविडर के साथ टाई उप न करें। सर्विस प्रोविडर ढूँढने का सर दर्द लोगों को ही उठाने दें
२ फ़ोन सभी बड़ी दुकानों में उपलब्ध होना चाहिए।
३ फ़ोन के साथ एक CD में development software ज़रूर दें
४ बंगलोर जैसे शहरों में हमारे जैसे वेल्ले लोग बहुत हैं, वहां एक developer conference ज़रूर रखें और अच्छा होगा अगर ये किसी ५ सितारा होटल में हो तो, क्यूंकि येही एक मौका होता है जब हम जैसे लोगों को ऐसे होटलों में घुसने मिलता है
५ और अंत में मैं इतना ही कहना चाहता हूँ की पैसा तो हाथ का मैल है, अगर हो सके तो इस फ़ोन की कीमत १५-२० हज़ार के बीच में ही रखें, वरना मुझे और मेरे जैसे कईयों को वोह पैसे खर्चा करने पड़ेंगे जो हम अपनी अपनी बेहेनों की शादी के लिए बचा रहे हैं
उम्मीद करता हूँ आप हमें निराश नहीं करेंगे। Larry और Sergei को मेरा नमस्ते.
आपका सेवक
एक फुक्कड़ भारतीय नागरिक
An ode to the Google Phone
yo Ujj at 12/08/2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


2 Bahs !:
kya likha hai baap!
भाई साहब, आपका ये पत्र पढ़कर बहुत अच्छा लगा. आपने तो दिल की बात कह दी.
ऐसे ही लिखते रहा कीजिये.
Post a Comment